विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की भोजन दरों में वृद्धि जैसे बिंदु शामिल हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा। 23 दिसंबर से शुरू हुआ था पहला संस्करण मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का पहला संस्करण 23 दिसंबर 2025 को हरिद्वार के सालिमपुर न्याय पंचायत स्थित खेल मैदान से शुरू हुआ था। प्रतियोगिता का आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय और राज्य स्तर पर चरणबद्ध तरीके से किया गया। इस ट्रॉफी में प्रदेश भर से कुल 1,62,413 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 1,01,444 पुरुष और 60,966 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। आयु वर्ग के अनुसार अंडर-14 में
82,510, अंडर-19 में 79,686 तथा दिव्यांग वर्ग में 217 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही विजेता टीम को ट्रॉफी और चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है। प्रदेश… pic.twitter.com/L2adcFfAmD — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 18, 2026 प्रदेश के सभी 662 न्याय पंचायत, 70 विधानसभा क्षेत्रों और पांच संसदीय क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। न्याय पंचायत स्तर पर 1,19,785, विधानसभा स्तर पर 19,784, संसदीय स्तर पर 12,616 और