TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान – यूपी के सभी स्कूल और कॉलेजों में ‘वंदे मातरम्’ गाना होगा अनिवार्य

मुख्य समाचार: लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में अब ‘वंदे मातरम्’ गीत गाना अनिवार्य किया जाएगा।
किच्छा (एजेंसी)। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में अब ‘वंदे मातरम्’ गीत गाना अनिवार्य किया जाएगा। एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “आप याद कीजिए, वह
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गीत जिसने भारत की सोई हुई चेतना को जगाया। 1876 के बाद स्वतंत्रता संग्राम के हर चरण में वंदे मातरम् का उद्घोष गूंजता रहा। यह गीत विदेशी दासता से मुक्ति का मंत्र बन गया था।” उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि जिस गीत ने भारत को आज़ादी का प्रेरणा
स्रोत दिया, उसी को कुछ लोगों ने सांप्रदायिक बताकर सीमित करने की कोशिश की। योगी ने कहा, “कांग्रेस ने वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाने का सुझाव दिया था, जबकि यह गीत भारतीय आत्मा का प्रतीक है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारत की एकता को कमजोर करने वाली
ताकतों की पहचान जरूरी है। उन्होंने कहा, “हमें ऐसी प्रवृत्तियों से सख्ती से निपटना होगा ताकि देश की एकता को चुनौती देने वाला कोई ‘जिन्ना’ फिर पैदा न हो। कोई व्यक्ति, जाति, मत या मजहब राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता। अगर किसी की आस्था राष्ट्रीय एकता में बाधा बनती है, तो उसे रोका जाना चाहिए।”

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अगर किसी की आस्था राष्ट्रीय एकता में बाधा बनती है, तो उसे रोका जाना चाहिए।
  • कोई व्यक्ति, जाति, मत या मजहब राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता।