विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
से मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए इसे पूरे देश के लिए गर्व की बात बताया। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल मुख्यमंत्री ने गंगा और शारदा कॉरिडोर के लिए विशेष योजना के तहत CSR फंडिंग से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की मांग की। हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर और चंपावत में शारदा कॉरिडोर को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में यह एक बड़ी पहल मानी जा रही है। सेमीकंडक्टर हब और रेल संपर्क की मांग सीएम धामी ने ऊधमसिंह नगर के नेपा फार्म क्षेत्र को सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही, दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस को हरिद्वार तक विस्तार देने और टनकपुर-बागेश्वर तथा ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित मंत्रालयों से सहयोग
की मांग की। ये परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को नया आयाम देंगी। नंदा राजजात और महाकुंभ के लिए भारी निवेश की मांग मुख्यमंत्री ने अगस्त 2026 में होने वाली नंदा राजजात यात्रा के लिए 400 करोड़ रुपये की पर्यावरणीय-अनुकूल सुविधाओं की मांग की। साथ ही, 2027 के महाकुंभ के लिए 3,500 करोड़ रुपये की सहायता की मांग की, जिससे यातायात, पुल, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जा सके। विद्युत और पर्यावरण से जुड़े प्रस्ताव धामी ने ऋषिकेश और हरिद्वार में एचटी और एलटी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने तथा सिस्टम के ऑटोमेशन के लिए 1,015 करोड़ की डीपीआर को आरडीएसएस योजना में स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया। इसके अलावा, रामझूला स्थित ‘चौरासी कुटिया’ के पुनरुद्धार के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव