विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और गाँव-गाँव में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड अब खेलों के क्षेत्र में भी उभरता हुआ राज्य बन गया है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर नया इतिहास रचा है। राज्य सरकार शीघ्र ही “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” लागू करने जा रही है,
जिसके तहत आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। हल्द्वानी में उत्तराखंड का प्रथम खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने के कार्य भी जारी हैं। राज्य सरकार ने नई खेल नीति लागू की है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नौकरी दी जा रही है। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री खेल विकास निधि’, ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’, ‘मुख्यमंत्री उदियमान खिलाड़ी योजना’ और ‘खेल किट योजना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के समग्र विकास की भी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पिछले चार वर्षों में ढाई सौ किलोमीटर से अधिक सड़कें बनाई गई हैं। अल्मोड़ा-पौड़ी-गढ़वाल-रुद्रप्रयाग