TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

चारधाम यात्रा 2026: गढ़वाल कमिश्नर ने व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, जानिये क्या रहेगा खास

मुख्य समाचार: ऋषिकेश: साल 2026 की चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां अभी से जोर पकड़ने लगी हैं।
इस क्रम में ऋषिकेश के चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में एक बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
किच्छा (एजेंसी)। ऋषिकेश: साल 2026 की चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां अभी से जोर पकड़ने लगी हैं। इस क्रम में ऋषिकेश के चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में एक बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी शामिल
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हुए। बैठक की अध्यक्षता गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे कर रहे हैं, जबकि गढ़वाल के आईजी राजीव स्वरूप भी इस बैठक में मौजूद हैं। बैठक का मुख्य एजेंडा चारधाम यात्रा 2026 के यात्रा प्रबंधन और नियंत्रण संगठन को लेकर चर्चा करना है। गढ़वाल कमिश्नर ने बैठक के दौरान
अधिकारियों से प्रश्नोत्तर सत्र में यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। आईजी गढ़वाल ने भी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक
में गढ़वाल मंडल के जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं और वे यात्रा के सुचारू संचालन के लिए विस्तृत व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। यह बैठक चारधाम यात्रा 2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • यह बैठक चारधाम यात्रा 2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
  • बैठक में गढ़वाल मंडल के जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं और वे यात्रा के सुचारू संचालन के लिए विस्तृत व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
  • आईजी गढ़वाल ने भी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।