TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

Chamoli Cloudburst: थराली में बाजार और घर मलबे में तबाह, उत्तराखंड पर फिर टूटा प्राकृतिक कहर

मुख्य समाचार: उत्तराखंड में बारिश लगातार तबाही मचा रही है।
चमोली जिले के थराली तहसील के चेपड़ों कस्बे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड में बारिश लगातार तबाही मचा रही है। चमोली जिले के थराली तहसील के चेपड़ों कस्बे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। अचानक उफान पर आए गदेरे ने पूरा बाजार और कई मकान मलबे में तबाह कर दिए। इस हादसे में दो लोगों के लापता होने की खबर है।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
राड़ीबगड़ में भी तबाही राड़ीबगड़ क्षेत्र में भी एक गदेरा अचानक उफान पर आ गया। इससे एसडीएम आवास मलबे में दब गया और कई घरों में भी मलबा भर गया। हालात गंभीर होते देख एसडीएम समेत अधिकारियों को रात में ही सुरक्षित जगह पर शरण लेनी पड़ी। वहीं कई गाड़ियां भी मलबे में दब गईं। दर्दनाक हालात हादसे के बाद
का नजारा बेहद भयावह है। स्थानीय लोगों की जीवनभर की पूंजी और रोजगार के साधन तबाह हो गए हैं। गांव और कस्बे का बड़ा हिस्सा मलबे से पट गया है। राहत कार्यों में जुटा प्रशासन जिलाधिकारी संदीप तिवारी मौके पर मौजूद हैं और हालात का जायज़ा ले रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत व बचाव कार्यों में
लगी हुई हैं। हरमनी के पास मार्ग को सुचारु कर दिया गया है, ताकि मदद पहुंचाई जा सके। स्कूलों में अवकाश भारी बारिश को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
  • स्कूलों में अवकाश भारी बारिश को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
  • हरमनी के पास मार्ग को सुचारु कर दिया गया है, ताकि मदद पहुंचाई जा सके।