TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

CBSE रिजल्ट 2025: पिता चलाते हैं झील में नाव, बेटी ने किया जिला टॉप

मुख्य समाचार: नैनीताल: सीबीएसई 10वीं के नतीजों में नैनीताल की अस्मिता परिहार ने 98.6% अंक लाकर जिले में टॉप किया है।
खास बात यह है कि अस्मिता के पिता दीपक परिहार नैनी झील में नाव चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
किच्छा (एजेंसी)। नैनीताल: सीबीएसई 10वीं के नतीजों में नैनीताल की अस्मिता परिहार ने 98.6% अंक लाकर जिले में टॉप किया है। खास बात यह है कि अस्मिता के पिता दीपक परिहार नैनी झील में नाव चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेहद साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली अस्मिता ने बिना किसी ट्यूशन के यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। नहीं ली ट्यूशन, यूट्यूब बना शिक्षकसनवाल स्कूल, मल्लीताल की छात्रा अस्मिता ने बताया कि उन्होंने कोई कोचिंग क्लास नहीं ली। रोजाना 3-4 घंटे सेल्फ स्टडी की और जरूरत पड़ने पर
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
यूट्यूब की मदद से अपने डाउट्स क्लियर किए। उनके विषयवार अंक इस प्रकार हैं – अंग्रेज़ी: 71, हिंदी: 77, गणित: 79, विज्ञान: 80, सामाजिक विज्ञान: 77 और आईटी: 50। कुल मिलाकर उन्होंने 98.6% अंक हासिल किए। मेहनत और सपनों की जीतअस्मिता का कहना है, "मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं नैनीताल टॉप करूंगी, लेकिन जब मेहनत का फल मिला, तो बहुत अच्छा लगा। इसमें मेरे माता-पिता और शिक्षकों का बड़ा योगदान है।"
अस्मिता का अगला लक्ष्य कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना है। अब वह जेईई मेन्स की तैयारी करेंगी और IIT में दाखिला लेकर एक कुशल इंजीनियर बनना चाहती हैं। पिता बोले- बेटी पर गर्व हैअस्मिता के पिता दीपक परिहार ने कहा, "मेरे पास खुद की एक नाव है जिससे घर का खर्च चलता है। बेटी की सफलता ने हमें गर्व से भर दिया है। वह रोज पूरी लगन से पढ़ाई करती थी और
आज उसका नतीजा हमारे सामने है।" स्कूल प्रिंसिपल ने दी बधाईसनवाल स्कूल की प्रिंसिपल ए. इमैनुएल ने अस्मिता की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हमारा स्कूल कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास करता है। अस्मिता की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और माता-पिता का समर्थन उसकी सफलता का आधार हैं।" अस्मिता परिहार की यह सफलता इस बात की प्रेरणा है कि कठिन परिस्थितियों में भी अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • " अस्मिता परिहार की यह सफलता इस बात की प्रेरणा है कि कठिन परिस्थितियों में भी अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
  • अस्मिता की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और माता-पिता का समर्थन उसकी सफलता का आधार हैं।
  • " स्कूल प्रिंसिपल ने दी बधाईसनवाल स्कूल की प्रिंसिपल ए. इमैनुएल ने अस्मिता की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हमारा स्कूल कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास करता है।