विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अनुमति के अनुपस्थित पाए गए। साथ ही यह भी सामने आया कि कुछ कर्मचारी लगातार कई दिनों से कार्यालय नहीं पहुंच रहे थे। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नगर पालिका के विभिन्न अनुभागों का भी जायजा लिया। इसी दौरान कार्यालय परिसर में शराब की बोतलें और मदिरा सेवन से संबंधित सामग्री मिलने पर उन्होंने इसे सरकारी कार्यालय की गरिमा के विपरीत बताते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्काल जांच कराई जाए तथा
जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी सेवाओं में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। यदि अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचेंगे या अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करेंगे, तो इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रत्येक सरकारी अधिकारी और कर्मचारी का दायित्व है। यदि कोई अधिकारी अपने कर्तव्यों की अनदेखी करता है या जनहित के