TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: श्रद्धालुओं से भरी बस प्रयागराज संगम स्नान और अयोध्या दर्शन के लिए रवाना

मुख्य समाचार: श्रद्धालुओं से भरी बस प्रयागराज संगम स्नान और अयोध्या दर्शन के लिए रवाना रुद्रपुर।
इंदिरा कॉलोनी, गली नंबर 2 से श्रद्धालुओं का एक जत्था आज प्रयागराज संगम में पुण्य स्नान और अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
किच्छा (एजेंसी)। श्रद्धालुओं से भरी बस प्रयागराज संगम स्नान और अयोध्या दर्शन के लिए रवाना रुद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी, गली नंबर 2 से श्रद्धालुओं का एक जत्था आज प्रयागराज संगम में पुण्य स्नान और अयोध्या में श्री
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर वार्ड नंबर 36 के पार्षद जितेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजीव चावला और समाजसेवी अखिलेश शर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान
पार्षद जितेश शर्मा ने श्रद्धालुओं को संगम में आस्था की डुबकी लगाने और अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगी और श्रद्धालुओं को भक्ति और
श्रद्धा का अनूठा अनुभव मिलेगा। साथ ही, उन्होंने सभी से प्रार्थना करने का आग्रह किया कि रुद्रपुर शहर में अमन-चैन बना रहे और हर घर में खुशहाली व समृद्धि आए। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
  • साथ ही, उन्होंने सभी से प्रार्थना करने का आग्रह किया कि रुद्रपुर शहर में अमन-चैन बना रहे और हर घर में खुशहाली व समृद्धि आए।
  • उन्होंने कहा कि यह यात्रा आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगी और श्रद्धालुओं को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा अनुभव मिलेगा।