विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मुस्ताक अहमद निवासी गांव गौरीखेड़ा सितारगंज का घर जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। इसीलिए उसका घर गिराया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने बताया कि सितारगंज कोतवाली के गौरीखेडा गांव में एसटी वर्ग की जमीन पर भूमाफियाओं की ओर से अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने का मामला आया था। जिला प्रशासन ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि मथुरा सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी गांव थारू गौरीखेड़ा कोतवाली सितारगंज
की भूमि पर अली अहमद ने मकान बनाया हुआ था। जिस पर प्रशासन के द्वारा आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई गई है। जिला प्रशासन ने जमीन खाली करने के लिए अली अहमद को नोटिस भी जारी किया था। जिसका अली अहमद ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद आगे की कार्यवाही करते हुए पुलिस प्रशासन की टीम ने अली अहमद का घर जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि अली अहमद का बेटा मुस्ताक अहमद है। नानकमत्ता की रहने वाली पूजा विश्वास के मुस्ताक अहमद के साथ संबंध थे। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहते थे। आरोप है