विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गिरफ्तार किया. इसके अलावा दबिश के दौरान कार्रवाई में अड़चन डालने वाले 6 लोगों को हिरासत में लिया है. मामले के मुताबिक, 14 अप्रैल को क्राइम ब्रांच हरियाणा और गदरपुर पुलिस ने ठगी के मामले में खुशीद उर्फ खुशेंद पुत्र फजलुदीन निवासी ठंडा नाला गूलरभोज थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया था. जबकि खुशीद के साथी सैफ अली उर्फ सैफू खान उर्फ सैफुद्दीन पुत्र महमुद्दीन और शहजाद मोहम्मद पुत्र खुशी मोहम्मद निवासी ठंडानाला गुलरभोज थाना गदरपुर उधम सिंह नगर तलाश कर ही थी. जांच के आगे बढ़ाते हुए और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपियों द्वारा कई
राज्यों में वारदात को अंजाम देने के बाद ठंडा नाला गूलरभोज, उधम सिंह नगर में छिपकर रह रहे हैं. साथ ही ये भी जानकारी मिली को बाहरी राज्यों और स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान इलाके में महिलाओं द्वारा गिरफ्तारी का विरोध किया जाता है. हरियाणा क्राइम ब्रांच और उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के ऊपर वर्तमान में कई मुकदमे दर्ज हैं. इसी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा पुलिस, क्राइम ब्रांच, उधम सिंह नगर की गदरपुर और बाजपुर की सयुंक्त टीम ने ठंडा नाला गूलरभोज में दबिश देते हुए दो आरोपी सैफ अली उर्फ सैफू खान और शहजाद मोहम्मद निवासी ठंडा