TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

नैनीताल की खूबसूरत वादियों में पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, मोमो का चखा स्वाद और बोटिंग का उठाया लुत्फ

मुख्य समाचार: नैनीताल: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने निजी दौरे पर नैनीताल पहुंचीं, जहां उन्होंने नैनी झील में नौकायन का आनंद लिया और शहर के मशहूर मोमो का स्वाद चखा।
जैसे ही उर्वशी के शहर में पहुंचने की खबर फैली, मॉल रोड और तल्लीताल क्षेत्र में उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
किच्छा (एजेंसी)। नैनीताल: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने निजी दौरे पर नैनीताल पहुंचीं, जहां उन्होंने नैनी झील में नौकायन का आनंद लिया और शहर के मशहूर मोमो का स्वाद चखा। जैसे ही उर्वशी के शहर में पहुंचने की खबर फैली, मॉल रोड और तल्लीताल क्षेत्र में उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभिनेत्री ने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सेल्फी लेने के लिए रुककर मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाई। उर्वशी ने कहा, "मेरा नैनीताल से बचपन से खास जुड़ाव रहा है। यह जगह मेरे दिल के बेहद करीब है। नैनीताल का मौसम, प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के लोगों की सादगी मुझे बेहद पसंद है।" अभिनेत्री ने बताया कि नैनीताल आने से पहले उन्होंने जागेश्वर धाम और कैंची धाम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और प्राकृतिक
विरासत अद्भुत है और हर बार यहां आकर उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। उर्वशी ने राज्य में बेहतर होती हवाई कनेक्टिविटी की सराहना करते हुए कहा कि अब पंतनगर एयरपोर्ट से नैनीताल पहुंचना आसान हो गया है, जिससे पर्यटकों और फिल्म यूनिट्स दोनों के लिए यात्रा सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने कहा कि नैनीताल शूटिंग के लिए बेहद खूबसूरत और शांत स्थान है और वो भविष्य में यहां अपनी फिल्मों की
शूटिंग करना चाहेंगी। इस दौरान उर्वशी ने नैना देवी मंदिर में मत्था टेका, स्नो व्यू प्वाइंट और हिमालय दर्शन की सैर की। उन्होंने कहा कि वो पहले भी नैनीताल आ चुकी हैं और आगे भी यहां आती रहेंगी। बताया जा रहा है कि उर्वशी की जल्द ही कई नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी जैसे बड़े अभिनेता नजर आएंगे। अभिनेत्री के दौरे के दौरान नैनीताल में उनके प्रशंसकों की भीड़ लगातार बनी रही ।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अभिनेत्री के दौरे के दौरान नैनीताल में उनके प्रशंसकों की भीड़ लगातार बनी रही   ।
  • बताया जा रहा है कि उर्वशी की जल्द ही कई नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी जैसे बड़े अभिनेता नजर आएंगे।
  • उन्होंने कहा कि वो पहले भी नैनीताल आ चुकी हैं और आगे भी यहां आती रहेंगी।