विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कीर्ति सोमवंशी घटना स्थल पहुंचे। उसके बाद जिला अस्पताल आकर घटना के बारे में जानकारी दी। मृतकों को शासन की ओर से मुआवजा राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। मृतक के परिजन गोविंद सिंह ने बताया सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। अलग-अलग चार पहिया वाहन से बांदकपुर दर्शन के लिए मंगलवार सुबह आए थे। यहां से दर्शन कर वापस गांव जा जा रहे थे। तभी बनवार के महादेव घाट पुल से एक बोलेरो नीचे गिर गई। वाहन में 13 लोग सवार थे, जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और सात घायलों को इलाज के लिए जिला
अस्पताल लाया गया। वहां दो घायलों ने भी दम तोड़ दिया और बाकी पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर ग्रीन कारीडोर बनाकर जबलपुर रेफर किया गया। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। मौके पर पहुंचे कलेक्टर, एसपी सूचना मिलते ही कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी घटना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद वापस जिला अस्पताल रवाना हुए। कलेक्टर कोचर ने बताया महादेव घाट के पुल के मोड़ पर यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया बलेरो की रफ्तार अधिक थी, जिसे चालक नियंत्रित नहीं कर पाया। इस कारण बोलेरो नीचे