TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

काशीपुर में लापता दो वर्षीय मासूम का शव 45 घंटे बाद तालाब से बरामद

मुख्य समाचार: काशीपुर।
रहस्यमय हालात में लापता हुई दो साल की मासूम बच्ची का शव 45 घंटे बाद घर से महज 40 मीटर दूर स्थित मछली पालन तालाब से बरामद हुआ।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर। रहस्यमय हालात में लापता हुई दो साल की मासूम बच्ची का शव 45 घंटे बाद घर से महज 40 मीटर दूर स्थित मछली पालन तालाब से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों की उम्मीदें टूट गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरखेड़ा की है, जहां अशफाक की दो वर्षीय बेटी लाईबा रविवार दोपहर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
करीब तीन बजे अचानक घर के बाहर से लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बच्ची की तलाश में सोमवार को रुद्रपुर से फोरेंसिक टीम और काठगोदाम से डॉग स्क्वॉड टीम बुलाई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
इस दौरान पुलिस ने गांव में आवाजाही रोक दी और टीमों ने घर से आसपास के क्षेत्र में गहन तलाशी शुरू की। खोज के दौरान डॉग स्क्वॉड का डॉग "टाइगर" सूंघते हुए घर से करीब 40 मीटर दूर स्थित मत्स्य पालन तालाब तक पहुंचा और वहीं रुक गया। इसके बाद जल पुलिस कर्मी तालाब में उतरे और करीब पौने 12 बजे बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की मौत
डूबने से हुई है। मृतका के पिता अशफाक ने बताया कि उनके पांच बच्चों में लाईबा सबसे छोटी थी। घटना के समय उनकी पत्नी घर में वाशिंग मशीन पर कपड़े धो रही थीं। पुलिस का बयान:सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया, “लापता बच्ची का शव घर से लगभग 30-40 मीटर दूर तालाब से बरामद हुआ है। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। आशंका है कि बच्ची खेत जा रहे पिता के पीछे चली गई होगी और तालाब के किनारे फिसलने से उसमें डूब गई।”

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • आशंका है कि बच्ची खेत जा रहे पिता के पीछे चली गई होगी और तालाब के किनारे फिसलने से उसमें डूब गई।
  • आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला।