विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसके बाद एक पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। परिवार का कहना है कि इस संबंध में कुलदीप सिंह ने नानकमत्ता थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। रात करीब 10 बजे घर पर पथराव और फायरिंग परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे 15 से 20 हमलावर कार और बाइकों से कुलदीप सिंह के घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर पथराव करने के साथ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। इसी दौरान कुलदीप सिंह का पुत्र प्रिंस छत पर पहुंचकर घटना का वीडियो बनाने लगा। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। प्रिंस ने
कथित तौर पर फायरिंग का वीडियो भी बना लिया है, जिसकी जांच में अहम भूमिका हो सकती है। खेत से लौट रहे सतनाम सिंह को घेरकर मारी गोली परिवार के अनुसार, घर पर वारदात के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए लौटने लगे। इसी दौरान कुलदीप सिंह के बड़े भाई सतनाम सिंह (35) मूंगफली की कटी फसल की देखरेख कर खेत से घर लौट रहे थे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगी, जिससे वह गिर पड़े। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने इसके बाद कार से सतनाम सिंह को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सतनाम को तत्काल उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आठ आरोपी