विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बताया कि इंडियन ऑयल डिपो के अधिकारियों ने सभी टैंकरों में एयर के लिए बीआर पाइप लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसीलिए दोपहर को चालक परमिशन के बाद टैंकर में पानी भरवाकर वेल्डिंग की दुकान में पाइप लगवाने के लिए छोड़कर चला गया। शाम करीब 6 बजे संदेश टैंकर के ऊपर पाइप वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान किसी तरह स्टीम बन गई और टैंकर का पिछला टैंक तेज धमाके के साथ फट गया और संदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज धमाका सुनकर वहां मौजूद लोग मौके से भाग गए। थोड़ी देर बाद लोग मौके पर पहुंचे और संदेश को पास के निजी अस्पताल भेजा।
जहां हालत गम्भीर देख उसे बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं घटना पर एसडीएम आंवला एनराम पहुंच गए। उन्होंने पुलिस बुला ली। एसडीएम ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की और जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। इंस्पेक्टर आंवला कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि टैंकर कस्बे के मोहल्ला बजरिया निवासी तस्कीन बेगम का है। मामला दबाने का किया गया प्रयास टैंकर से जुड़े लोग घटना को दबाने में लगे रहे और टैंकर को घटनास्थल से हटाकर निजी पार्किंग में टैंकरों के पीछे छिपाकर खड़ा कर दिया। वेल्डिंग दुकानदार और आसपास के लोग दुकानें बंद कर भाग गए, काफी देर बाद टैंकर खोजा जा सका।