TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर-किच्छा में सड़क हादसों का काला सोमवार, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर और किच्छा में सोमवार 2 युवकों के लिए काल बनकर आया जहां सुबह किच्छा और रुद्रपुर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।
बताते चलें कि पहला हादसा रुद्रपुर के किच्छा बाईपास पर हुआ, जहां एक बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर और किच्छा में सोमवार 2 युवकों के लिए काल बनकर आया जहां सुबह किच्छा और रुद्रपुर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। बताते चलें कि पहला
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हादसा रुद्रपुर के किच्छा बाईपास पर हुआ, जहां एक बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रमपुरा निवासी कार चालक आकाश कोली की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर
इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दूसरा हादसा किच्छा के हल्द्वानी रोड पर हुआ, जिसमें शांतिपुरी निवासी एक युवक की जान चली गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने
मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इन हादसों से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।   रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •   रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 
  • इन हादसों से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
  • पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।