विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जा रहा है। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बाहर समर्थकों का उत्साह दिखा, जबकि अंदर बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच लंबी और महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, स्थानीय राजनीतिक हालात और आगामी रणनीति पर मंथन हुआ। महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। नाराजगी दूर करने की कोशिश? राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को केवल सामान्य संगठनात्मक बैठक नहीं माना जा रहा। बताया जा रहा है कि विधायक अरविंद पांडे पिछले
कुछ समय से कानून व्यवस्था, स्थानीय विकास और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार से असहज नजर आ रहे थे। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का सीधे उनके निवास पर पहुंचना विशेष संकेत के रूप में देखा जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा नेतृत्व 2027 से पहले किसी भी तरह की अंदरूनी असहमति को खत्म कर एकजुटता का संदेश देना चाहता है। भूमि विवाद से बढ़ी सियासी गर्मी इसी बीच विधायक अरविंद पांडे के परिवार का नाम एक भूमि विवाद में भी सामने आया है। बाजपुर में फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के आरोप में उनके भाई देवानंद पांडे समेत चार लोगों के खिलाफ