TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

गदरपुर में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

मुख्य समाचार: गदरपुर।
भाजपा महिला मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।
किच्छा (एजेंसी)। गदरपुर। भाजपा महिला मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। मंगलवार को दिनेशपुर रोड स्थित बारातघर में आयोजित इस सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups) से जुड़कर महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नई मिसाल कायम की है। उन्होंने बताया कि कई महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर “लखपति दीदी” का सम्मान हासिल कर चुकी हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय समूह महिला सशक्तिकरण की कहानी लिख रहे हैं। विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) की भूमिका विशेष है। उन्होंने कहा कि आज समाज में महिलाओं की 50 फीसदी भागीदारी उनकी बढ़ती ताकत को दर्शाती है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने
कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मातृशक्ति हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजक और जिला प्रभारी रश्मि रस्तोगी ने कहा कि महिलाओं में भाजपा के प्रति विश्वास और जुड़ाव तेजी से बढ़ा है। सह संयोजिका एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुड्ढी ने कहा कि महिलाओं ने स्वरोजगार अपनाकर खुद को स्वावलंबी और सशक्त बनाया है। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा ने की और संचालन जिला
मंत्री चंद्रिका फौगाट ने किया। इस अवसर पर सुरेश खुराना, चंकित हुड़िया, अभिषेक वर्मा, मनविंदर पांडेय, सीमा सरकार, दीपशिखा माथुर, मानसी शर्मा, निशा चौहान, सीमा चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन विरोधियों पर सख्त रुख:सम्मेलन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अब किसी भी सूरत में अभयदान नहीं मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जा चुकी है, और उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जा चुकी है, और उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा।
  • संगठन विरोधियों पर सख्त रुख:सम्मेलन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अब किसी भी सूरत में अभयदान नहीं मिलेगा।
  • इस अवसर पर सुरेश खुराना, चंकित हुड़िया, अभिषेक वर्मा, मनविंदर पांडेय, सीमा सरकार, दीपशिखा माथुर, मानसी शर्मा, निशा चौहान, सीमा चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।