विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि महिला का भारतीय जनता पार्टी से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। दरअसल, बीते रविवार को राजधानी देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने अपना नाम मधु नौटियाल बताते हुए दावा किया कि वह हरिद्वार से आई भाजपा मंडल अध्यक्ष है और न्याय न मिलने से आहत होकर भाजपा से इस्तीफा देने का निर्णय ले चुकी है। वीडियो में महिला ने भाजपा सरकार पर भी गंभीर
आरोप लगाए थे। वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने तुरंत सामने आकर महिला के पार्टी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला भाजपा की सक्रिय सदस्य तक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा सुनियोजित तरीके से भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा से किसी व्यक्ति को जोड़कर फर्जी वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता इस सच्चाई को समझ रही है। इस