TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

भाजपा को मिला बड़ा समर्थन: दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया, राजेश शुक्ला की रणनीति और कार्यकर्ताओं से तालमेल का दिखा असर

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को एक बड़ी रणनीतिक बढ़त मिली है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को एक बड़ी रणनीतिक बढ़त मिली है। प्रतापपुर (वार्ड-16) और दोपहरिया (वार्ड-15) से दो-दो प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की। इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में रहे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिनकी कुशल रणनीति, नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत तालमेल ने भाजपा को
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
यह अहम बढ़त दिलाई। पूर्व विधायक शुक्ला दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और उन्होंने समर्थन हासिल कर पार्टी के पक्ष में माहौल मजबूत किया।वार्ड-16 प्रतापपुर से भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर जितेंद्र गौतम को संजू देवी पत्नी नंदकिशोर और भीम सिंह पुत्र नंदकिशोर ने समर्थन देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया।इसी तरह वार्ड-15 दोपहरिया से भाजपा प्रत्याशी जसविंदर सिंह उर्फ बंटी खुराना को राम प्रसाद पुत्र स्व.
नन्हेंलाल और वीरेंद्र गंगवार पुत्र मुन्नालाल ने समर्थन का ऐलान करते हुए नामांकन वापसी की। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इस मौके पर कहा, “यह भाजपा के प्रति जनता के विश्वास और संगठन की एकजुटता का परिणाम है। हम सेवा, समर्पण और सुशासन के मूल मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से जिला पंचायत में भाजपा की स्थिति और सुदृढ़ होगी।”
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नामांकन वापसी को पार्टी की जीत की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने माना कि यह सब पूर्व विधायक शुक्ला की सांगठनिक पकड़ और उनके नेतृत्व में किए गए समन्वय का परिणाम है। इस मौके पर पंचायत चुनाव प्रभारी एवं दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, सह प्रभारी चंदन पांडे, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनावी माहौल में इस घटनाक्रम को भाजपा के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • चुनावी माहौल में इस घटनाक्रम को भाजपा के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
  • इस मौके पर पंचायत चुनाव प्रभारी एवं दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, सह प्रभारी चंदन पांडे, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • उन्होंने माना कि यह सब पूर्व विधायक शुक्ला की सांगठनिक पकड़ और उनके नेतृत्व में किए गए समन्वय का परिणाम है।