TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

प्रयागराज: दहशत फैलाने के इरादे से बाइक सवार बदमाशों ने की बमबाजी

मुख्य समाचार: TN9 प्रयागराज: शहर के कटरा इलाके में बाइक सवार युवकों ने बमबाजी के दी।
युवकों ने लगातार तीन बम फेंके।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 प्रयागराज: शहर के कटरा इलाके में बाइक सवार युवकों ने बमबाजी के दी। युवकों ने लगातार तीन बम फेंके। बम धमाके से पूरा इलाका दहशत में आ गया। तीन बम फेंकने का वीडियो सामने आया है। बम फेंकने के बाद मौके बादमाश फरार हो गया। पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरे से फुटेज के सहारे युवकों की तलाश में जुट गई है। मकान मालिक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दी है। वहीं तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की है। इस मामले में पुलिस ने कुछ
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र की है। पुराना कटरा कचहरी रोड निवासी शिवम साहू के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे लगातार तीन बार तेज धमाका हुआ। धमाका सुनकर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। बाहर आकर देखा तो पूरी सड़क सुनसान थी। सड़क पर कोई भी था। घर के सामने एक खाली प्लाट से धुआं उठ रहा था। इसके बाद गुरुवार को सुबह जब सीसीटीवी कैमरे को देखा तो पूरा मामला समझ में आया कि बमबाजी
की गई है। घटना को लेकर कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।मामले में पुलिस ने बताया कि दी गई तहरीर में किसी नाम नहीं लिखा है और न तो विवाद का कारण दर्शाया गया है। मामले में अज्ञात मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी में रात करीब 2 बजे एक बाइक पर दो युवक जाते हुए दिखे है। बाइक के ठीक पीछे टोपी लगाए एक युवक पैदल आता दिखाई दिया है। वह 2 बजकर 6 मिनट, 51 सेंकेंड पर
पहला बम फेंका है। इसके बाद 52 सेकेंड पर दूसरा और 53 सेकेंड पर तीसरा बम फेंका है। इसके बाद वह बाइक किसी साथी के साथ भागते हुए नजर आया है। पूरा मामला मकान पर कब्जे को लेकर बताया जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगालने के साथ आसपास के रहने वालों से पूछताछ की जा रही है। कई युवकों को भी उठाया गया है। छात्रों के बीच विवाद को लेकर भी बमबाजी का मामला हो सकता है। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस पहलू पर भी जांच की जा रही है।
  • छात्रों के बीच विवाद को लेकर भी बमबाजी का मामला हो सकता है।
  • कई युवकों को भी उठाया गया है।