TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ईद से अगले वीकेंड तक नैनीताल और कैंची धाम में बाइक एंट्री पर रोक, शटल सेवा से जा सकेंगे

मुख्य समाचार: नैनीताल: ईद के मौके पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अहम फैसला लिया है।
नैनीताल और कैंची धाम में अगले वीकेंड तक दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। नैनीताल: ईद के मौके पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अहम फैसला लिया है। नैनीताल और कैंची धाम में अगले वीकेंड तक दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक बाइक के जरिए नैनीताल और बाबा नीम करौली के प्रसिद्ध कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था पर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दबाव बढ़ जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। शटल सेवा से होगी आवाजाहीअब तक चारपहिया वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोककर शटल सेवा के जरिए पर्यटकों को शहर में भेजा जाता था। लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब दोपहिया वाहनों पर भी यही व्यवस्था लागू की गई है। इन क्षेत्रों से सबसे ज्यादा दबावएसपी नैनीताल जगदीश चंद्र ने बताया कि रामपुर, मुरादाबाद और उधम सिंह नगर समेत कई इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बाइक
से यहां पहुंचते हैं, जिससे यातायात प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों को तो पहले ही एंट्री प्वाइंट पर रोका जाता है, लेकिन दोपहिया वाहनों की एंट्री से जाम की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही, तेज रफ्तार और बेतरतीब तरीके से चलने वाले बाइक चालकों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। कहां रोकी जाएंगी बाइक?जिले के बाहर से आने वाले पर्यटकों की बाइकों को काठगोदाम और कालाढूंगी में ही रोक दिया
जाएगा। यहां से पर्यटक शटल सेवा या सार्वजनिक परिवहन के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पार्किंग की कमी भी बड़ी वजहपुलिस ने बताया कि नैनीताल शहर और कैंची धाम क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यह निर्णय यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था ईद से अगले वीकेंड तक लागू रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था ईद से अगले वीकेंड तक लागू रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • ऐसे में यह निर्णय यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
  • पार्किंग की कमी भी बड़ी वजहपुलिस ने बताया कि नैनीताल शहर और कैंची धाम क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है।