विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
संसदीय संघ (सीपीए) के चेयरपर्सन भी उपस्थित रहेंगे। मुख्य सम्मेलन सत्र 15 और 16 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन भारत के नए संसद भवन, संविधान सदन में होगा। ओम बिरला ने बताया कि 1971, 1986 और 2010 के बाद 16 वर्षों में एक बार फिर भारत को इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है। सम्मेलन में संसद को जनता के और करीब लाने, नई तकनीकों के उपयोग, नवाचार, डिजिटल माध्यमों से सहभागिता बढ़ाने और केवल मतदान तक सीमित न रहकर जनता को संसदीय प्रक्रिया से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की संसद 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करती है, जहां सहमति और असहमति के साथ विचार-विमर्श लोकतंत्र की आत्मा है। Press Conference on #CSPOC2026 | 28th Conference of Commonwealth Speakers |
Parliament of India, New Delhi https://t.co/KhRxkEALDO — Om Birla (@ombirlakota) January 12, 2026 ओम बिरला ने बताया कि यह सम्मेलन पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल होगा। इसमें कागज का उपयोग नहीं किया जाएगा और पूरी व्यवस्था वेब-बेस्ड मैनेजमेंट सिस्टम पर आधारित होगी। सभी गतिविधियां एक विशेष ऐप के माध्यम से संचालित की जाएंगी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए परिपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक के सम्मेलनों में इस बार सबसे अधिक स्पीकरों की भागीदारी होगी। हालांकि, बांग्लादेश में संसद भंग होने के कारण वहां से कोई स्पीकर शामिल नहीं होगा, जबकि पाकिस्तान ने भी सम्मेलन में भाग न लेने का निर्णय लिया है। वहीं, कनाडा के स्पीकर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओम बिरला ने आगामी बजट सत्र को लेकर बताया कि इस बार सदस्यों को 22