विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा। खुफिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान के रावलकोट में रची गई थी। बताया जा रहा है कि आतंकी 26/11 मुंबई हमले जैसी तैयारी करके आए थे। सूत्रों के अनुसार, हमले में शामिल आतंकी पश्तो भाषा में बात कर रहे थे और उनके हेलमेट में कैमरे भी लगे थे, जिससे उन्होंने पूरी वारदात की रिकॉर्डिंग की। TRF ने ली जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय ने किया खंडन इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ (The Resistance Front) ने ली है। टीआरएफ ने दावा किया
था कि उसने आईबी अधिकारियों को निशाना बनाकर हमला किया, लेकिन गृह मंत्रालय ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। जांच में यह भी पता चला है कि बैसरन घाटी में हुए इस हमले में दो स्थानीय आतंकी भी शामिल थे। गृह मंत्री का दौरा और सख्त संदेश घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह हालात का जायजा लेने श्रीनगर और फिर पहलगाम पहुंचे। उन्होंने मंगलवार रात एक उच्चस्तरीय बैठक भी की। शाह ने साफ शब्दों में कहा कि इस हमले के दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने बैसरन