TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव: अब एडिशनल सब्जेक्ट के अंक नहीं जुड़ेंगे, युवाओं को मिलेगी...

मुख्य समाचार: देहरादून से युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
Indian Army की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव किया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून से युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Indian Army की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव किया गया है। अब भर्ती के लिए कुल प्रतिशत में एडिशनल सब्जेक्ट के अंक शामिल नहीं किए जाएंगे, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। अब तक अग्निवीर भर्ती में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी विषयों के अंक कुल प्रतिशत
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में जोड़े जाते थे। पात्रता के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45 प्रतिशत कुल अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य था। हालांकि, इस व्यवस्था में एडिशनल विषयों के अंक भी शामिल होने से कई अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ता था। विशेष रूप से Uttarakhand Board of School Education से पढ़ाई करने वाले छात्रों को इस नियम के कारण कठिनाई का सामना करना पड़
रहा था। कई विद्यार्थी एडिशनल विषयों को प्राथमिकता नहीं देते थे, जिससे उनके कुल प्रतिशत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता था और वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते थे। इस मुद्दे को पूर्व सैनिक संगठन द्वारा लगातार उठाया गया। संगठन से जुड़े Mayukh Bhatt ने बताया कि इस संबंध में सेना के अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया गया, जिसके बाद यह सकारात्मक निर्णय लिया गया है। जिला सैनिक कल्याण
अधिकारी Karam Singh ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित नियम के तहत अब अभ्यर्थियों के केवल मुख्य विषयों के अंक ही जोड़े जाएंगे। उम्मीदवारों को टॉप-5 विषयों में 45 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। उन्होंने बताया कि नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस बदलाव से पहले अयोग्य घोषित किए जा रहे कई युवाओं को अब भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस बदलाव से पहले अयोग्य घोषित किए जा रहे कई युवाओं को अब भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
  • उन्होंने बताया कि नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
  • उम्मीदवारों को टॉप-5 विषयों में 45 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।