TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

भूपेंद्र कुमार ' बंटी' ने उत्तराखंड में बिजली के मूल्य में वृद्धि किए जाने पर कि निंदा

मुख्य समाचार: TN9 किच्छा: अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने उत्तराखंड में बिजली के मूल्य में वृद्धि किए जाने पर सरकार के निर्णय की आलोचना की।
पपनेजा ने कहा कि भाजपा की सरकार वह हर रास्ता अपना रही है जिससे आम जनता की जेब को खाली किया जा सके व ढीला किया जा सके।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 किच्छा: अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने उत्तराखंड में बिजली के मूल्य में वृद्धि किए जाने पर सरकार के निर्णय की आलोचना की। पपनेजा ने कहा कि भाजपा की सरकार वह हर रास्ता अपना रही है जिससे आम जनता की जेब को खाली किया जा सके व ढीला किया जा सके। उसकी खून पसीने
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की कमाई को लूटा जा सके। पपनेजा ने कहा कि अभी एक हफ्ता पूर्व गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि की गई और आज उत्तराखंड सरकार द्वारा बिजली के मूल्य में वृद्धि करके यह साबित कर दिया कि उन्हें जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है वह केवल अपने स्वार्थ
को सिद्ध करने में लगी है पपनेजा ने कहा कि बिजली के मूल्य में वृद्धि करके आम जनता को आ रही गर्मी की मार को झेलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में लुभाने वादे करके जनता का वोट लेने का काम करती है व सत्ता
पर काबिज होने के बाद उन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं होता वह जनता की परवाह किए बगैर आलीशान ऑफिस में बैठकर जन विरोधी निर्णय को अंजाम देते हैं। पपनेजा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार बिजली के मूल्य की वृद्धि को शीघ्र वापस ले नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आम जनता के साथ आंदोलन करेगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पपनेजा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार बिजली के मूल्य की वृद्धि को शीघ्र वापस ले नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आम जनता के साथ आंदोलन करेगी।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में लुभाने वादे करके जनता का वोट लेने का काम करती है व सत्ता पर काबिज होने के बाद उन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं होता वह जनता की परवाह किए बगैर आलीशान ऑफिस में बैठकर जन विरोधी निर्णय को अंजाम देते हैं।
  • पपनेजा ने कहा कि अभी एक हफ्ता पूर्व गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि की गई और आज उत्तराखंड सरकार द्वारा बिजली के मूल्य में वृद्धि करके यह साबित कर दिया कि उन्हें जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है वह केवल अपने स्वार्थ को सिद्ध करने में लगी है पपनेजा ने कहा कि बिजली के मूल्य में वृद्धि करके आम जनता को आ रही गर्मी की मार को झेलने के लिए मजबूर किया जा रहा है।