विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जो मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। वह बीबीए का छात्र है और नौकरी की तलाश में देहरादून आया था। हादसे के वक्त आरोपी अपनी जीजा की मर्सिडीज चला रहा था, जिसमें उसका 12 वर्षीय भांजा भी मौजूद था। मसूरी से लौटते वक्त हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात को अपने भांजे के साथ मसूरी घूमने गया था। लौटते समय करीब 8:20 बजे राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास उसने तेज रफ्तार कार से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे चार लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा, उसने स्कूटी सवार दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी,
जो अस्पताल में भर्ती हैं। सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान हादसे की जांच के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें सिल्वर ग्रे रंग की एक मर्सिडीज क्षतिग्रस्त हालत में दिखी। जांच में पता चला कि यह कार पहले चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड थी और फिर कई हाथों से होते हुए जुलाई 2024 में जतिन प्रसाद वर्मा नामक व्यक्ति ने खरीदी थी, जो देहरादून के जाखन में रहते हैं। गिरफ्तारी तक ऐसे पहुंची पुलिस पुलिस को पता चला कि हादसे के बाद आरोपी ने कार को सहस्त्रधारा के एक खाली प्लॉट में खड़ा कर दिया था और फिर अपने परिचित मोहित मलिक से स्कूटी लेकर भांजे को जाखन छोड़ने