विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
से रुपये लेने गई थी। ठेले वाले ने रुपये अगले दिन देने को कहा। उसके बाद वह तीन सौ बेड अस्पताल के सामने दवा लेने के लिए गई ऑटो से उतरी। पीछे से काले रंग की कार आ गई। कार में सवार पांच लोगों ने उसे अंदर खींच लिया। आरोप है कि तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसकी चेन और कुंडल छिन लिए। मारपीट कर उसके कंधे के नीचे गोली मारकर कंपनी गार्डन के पीछे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मामला कुछ संंदिग्ध लग रहा है। मेयर पर भी कार में खींचकर दुष्कर्म का लगाया था आरोप इसी महिला ने 2022 में दुष्कर्म की एक रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में ही दर्ज कराई थी। लेकिन,
164 के बयान में उसने मेयर उमेश गौतम और दो जजों का नाम लेते हुए दुष्कर्म की बात कही। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसएसपी कार्यालय में हंगामा भी किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि 2006 से 2015 तक डॉ. उमेश गौतम के यहां नौकरी की थी। उत्पीड़न से तंग आकर नौकरी छोड़ दी। शाम को दवा लेने डॉक्टर के यहां जा रही थी। मेयर डॉ. उमेश गौतम समेत तीन लोगों ने कार में खींचकर नशे की गोली खिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद गैंगरेप किया। हालांकि जांच में आरोप गलत मिलने पर पुलिस ने मुकदमे को स्पंज कर दिया था। दोनों मामलों में समय और कहानी एक जैसी इसी महिला के मामले में अब पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करी गई है। 2022 में और अब