TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बरेली : बाइक सवार चाचा-भतीजे की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

मुख्य समाचार: TN9 बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रमजान के दौरान एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में गुरुवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रमजान के दौरान एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में गुरुवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। अंधाधुंध फायरिंग से मौके पर ही मौत मृतकों की पहचान दौलत खां (50) और उनके भतीजे रहीस
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
खां (32) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों गुरुवार सुबह बाइक से खेत पर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि फायरिंग काफी
नजदीक से की गई थी। पुरानी रंजिश का मामला, जांच में जुटी पुलिस पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दौलत खां खुद भी एक दोहरे हत्याकांड का आरोपी था और बीते साल ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। 2019 में हुए एक हत्याकांड को लेकर उसके परिवार की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। पुलिस को शक है कि यह हत्या उसी विवाद का नतीजा हो सकती है।
बरेली एसएसपी के अनुसार, शुरुआती जांच में पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्याकांड के पीछे संभावित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। इलाके में बढ़ाई गई गश्त, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार घटना के बाद से ही पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी है। संदिग्धों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को जल्द पकड़कर इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को जल्द पकड़कर इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
  • संदिग्धों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
  • इलाके में बढ़ाई गई गश्त, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार घटना के बाद से ही पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी है।