TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बागेश्वर: 2 किशोरियों के साथ मारपीट वीडियो वायरल, महिला आयोग ने बताया चिंताजनक

मुख्य समाचार: TN9 बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में दो किशोरियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
वहीं, इस विडियो को संज्ञान में लेते हुए राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इसे चिंताजनक बताया।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में दो किशोरियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, इस विडियो को संज्ञान में लेते हुए राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इसे चिंताजनक बताया। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किशोरियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के निर्देश दिए है। साथ ही इस निर्मम वीडियो को सोशल मीडिया से तुरंत हटाने के भी निर्देश दिए। आपको बतातें चले कि बागेश्वर के कपकोट में चार युवकों ने दो किशोरियों के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही इस घटना का विडियो भी बनाया। जोकि सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। इस विडियो में चारों युवक
किशोरियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे है। साथ ही उन्हें गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे है। वहीं, महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस प्रकरण को अत्यंत गंभीर व चिंताजनक बताया है। कहा कि हमारे लिए यह एक चिंता का विषय है
कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।। इसके अलावा दोनों पीड़ित किशोरियों की काउंसिलिंग कराई गई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके अलावा दोनों पीड़ित किशोरियों की काउंसिलिंग कराई गई है।
  • बाकी दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।