TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी की जांच तेज, आरोपी प्रमोद नौटियाल के सरकारी आवास पर छापा, मिले कई अहम सुराग

मुख्य समाचार: चमोली: बदरीनाथ धाम मंदिर के चर्चित चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की पुलिस रिमांड मिलने के बाद जांच कई अहम बिंदुओं पर आगे बढ़ रही है।
किच्छा (एजेंसी)। चमोली: बदरीनाथ धाम मंदिर के चर्चित चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की पुलिस रिमांड मिलने के बाद जांच कई अहम बिंदुओं पर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में एसआईटी बुधवार को आरोपी को साथ लेकर देहरादून पहुंची और उसके सरकारी आवास पर करीब तीन घंटे तक गहन तलाशी अभियान चलाया। सरकारी आवास से बैंक और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगाले तलाशी के दौरान एसआईटी ने आरोपी के बैंक खातों, भूमि और अन्य चल-अचल संपत्तियों से जुड़े
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही टीम ने उसके परिजनों से भी पूछताछ कर वित्तीय लेनदेन, संपत्ति और अन्य आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। जांच एजेंसी अब बरामद दस्तावेजों का बारीकी से विश्लेषण कर रही है ताकि मामले से जुड़े वित्तीय पहलुओं का पता लगाया जा सके। बदरीनाथ के सरकारी कमरे से चांदी के सामान और विदेशी मुद्रा बरामद जांच के दौरान एसआईटी ने बदरीनाथ स्थित आरोपी के सरकारी कमरे की भी तलाशी ली। इस दौरान चांदी के सिक्के, चांदी का नाग, चांदी की एक मूर्ति, नेपाली मुद्रा की 50-50 रुपये मूल्यवर्ग की दो गड्डियां तथा करीब पांच हजार रुपये भारतीय नकदी बरामद होने
की जानकारी सामने आई है। फिलहाल जांच एजेंसी इन वस्तुओं के स्रोत और चोरी के मामले से उनके संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही है। बीकेटीसी कार्यालय में भी हुई पूछताछ गुरुवार को एसआईटी आरोपी प्रमोद नौटियाल को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्यालय भी लेकर पहुंची। यहां उससे वित्तीय प्रक्रियाओं, अभिलेखों और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को लेकर पूछताछ की गई। जांच टीम दस्तावेजी साक्ष्यों और आरोपी के बयानों का मिलान कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। चार दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी एसआईटी को न्यायालय से प्रमोद नौटियाल की चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। इस दौरान
उससे लगातार पूछताछ की जा रही है और तकनीकी व दस्तावेजी साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। जांच एजेंसी का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही मामले में अंतिम निष्कर्ष सामने आएंगे। एसएचओ ने क्या कहा? बदरीनाथ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) महादेव उनियाल ने बताया कि एसआईटी ने देहरादून स्थित सरकारी आवास की विस्तृत तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में कोई बड़ी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है, लेकिन बैंक खातों, जमीन और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों को जांच के लिए कब्जे में लेकर उनका परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।
  • प्रारंभिक जांच में कोई बड़ी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है, लेकिन बैंक खातों, जमीन और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों को जांच के लिए कब्जे में लेकर उनका परीक्षण किया जा रहा है।
  • एसएचओ ने क्या कहा? बदरीनाथ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) महादेव उनियाल ने बताया कि एसआईटी ने देहरादून स्थित सरकारी आवास की विस्तृत तलाशी ली।