विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
प्राथमिकी पंजीकृत किया था। जांच के बाद पुलिस ने हत्या के षड़यंत्र में शामिल और शूटरों को राइफल उपलब्ध कराने वाले दिलबाग सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ काला, हरमिंदर उर्फ पिंदी, बलकार सिंह, परगट सिंह, जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिंटू व सुखदेव सिंह उर्फ सोनू के साथ ही सुल्तान व सतनाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू हरिद्वार में मुठभेड़ में मारा गया था। मामले में पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। इस बीच पुलिस ने फरार चल रहे दो लाख के इनामी दूसरे शूटर सर्वजीत सिंह को पुलिस ने बीते दिनों तरनतारन पंजाब से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को सीओ सितारगंज भूपेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में पुलिस टीम ने उससे 24 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। ये हैं साजिशकर्ता इस दौरान पूर्व में चार्जशीट
में दाखिल बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता और हत्या के लिए दी गई सुपारी समेत अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ की गई। जिसमें उसने पूछे गए सवालों के जवाब में बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता जेल में बंद दिलबाग सिंह और फरार चल रहे गुरुद्वारा श्री हर गोविंद सिंह रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिंह के होने की पुष्टि की। यही नहीं उसका ब्रेन वाश कर बार बार समझाया था कि तरसेम सिंह को मार दोगे तो सिखी का नाम करोगे। इस बीच वह कई बार बाबा अनूप सिंह के स्कूल भी गए थे। जहां पर उन्हें बाबा तरसेम सिंह को मारने के लिए 10 लाख रुपये दिए गए। जिसे अमरजीत सिंह ने हामी भर दी थी लेकिन उसने इंकार कर दिया था। बाद में खर्च के नाम पर वह भी