विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अंदेशा सुरेश गंगवार ने बताया कि तीन लोगों ने फार्म हाउस का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। उनकी मंशा हत्या करने की थी, लेकिन समय रहते स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एक को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से अपनी हत्या की साजिश की आशंका थी, जिसकी जानकारी कई बार पुलिस अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई। हथियारों से लैस थे हमलावर, इलाके में मचा हड़कंप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर हथियारों से लैस थे। घटना की खबर फैलते
ही बड़ी संख्या में ग्रामीण फार्म हाउस पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुलिस पहले से सतर्क होती तो यह हमला रोका जा सकता था। हमलावर की कार से मिले मतगणना सहायक के दस्तावेज पकड़े गए हमलावर की कार से मतगणना सहायक के फोटो लगे कुछ कागज़ बरामद हुए हैं। यह अब जांच का विषय है कि ये दस्तावेज हमलावरों के पास कैसे पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने मांगी सुरक्षा, लोकतंत्र पर हमला बताया घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों