TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुड़की के मशहूर कॉलेज में प्रैक्टिकल लेने आया असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

मुख्य समाचार: TN9 रूड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में स्थित मशहूर कॉलेज में से हैरान करने वाला सामने आया है।
यहां बृहस्पतिवार को बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की गई थी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 रूड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में स्थित मशहूर कॉलेज में से हैरान करने वाला सामने आया है। यहां बृहस्पतिवार को बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की गई थी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अब्दुल अलीम अंसारी परीक्षा लेने आया था। आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्राओं को गलत
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
तरीके से हाथ लगाया है। जिसमें आक्रोशित छात्रों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह पूरा मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक महाविद्यालय का है। यहां प्रैक्टिकल लेने आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अब्दुल अलीम अंसारी ने छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकतें की है। बताया गया कि
प्रैक्टिकल लेते समय डॉ.अब्दुल अलीम अंसारी छात्राओं को गलत ढंग से छू रहा था। इतना ही नहीं बल्कि एक छात्रा के हाथ पर उसने नंबर तक लिख दिया और उसे फोन करने की बात कही। जिसकी शिकायत छात्रों ने प्रधानाचार्य के पास की। साथ ही पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले
की सूचना पर पहुंची पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अब्दुल अलीम अंसारी को गिरफ्तार किया है। कॉलेज के स्टाफ समेत सभी छात्रों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जबकि पीड़ित छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है।
  • पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
  • उन्होंने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ तहरीर दी।