TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

Asian Games Day 10: भारत की झोली में आया 5वां गोल्ड, नीरू ढांडा ने शूटिंग में दिलाया एक और मेडल

मुख्य समाचार: एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग के व्यक्तिगत मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
किच्छा (एजेंसी)। एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग के व्यक्तिगत मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरू इस स्पर्धा में एशियन गेम्स का व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं। नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 सटीक निशाने लगाए और शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। चीन की सुन युनोंग ने 26 हिट के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने 21 हिट
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। नीरू का यह एशियन गेम्स 2026 में दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने आशीमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था। भारतीय टीम ने कुल 328 का स्कोर किया, जबकि चीन 346 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा और कुवैत ने 325 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। भारत की शूटिंग में बढ़ा पदकों का आंकड़ा नीरू ढांडा के गोल्ड के साथ भारत की शूटिंग में पदकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई
है। शूटिंग में भारत के लिए यह दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता था। नीरू की जीत भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 का पांचवां गोल्ड मेडल है। 29 सितंबर की ताजा पदक तालिका के अनुसार भारत के खाते में कुल 48 पदक हैं, जिसमें 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज शामिल हैं। नीरू के नाम पहले भी दर्ज हो चुका है इतिहास नीरू ढांडा ने इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग
में अपनी पहचान बनाई है। 2026 में इटली के लोनाटो में ISSF वर्ल्ड कप में वह महिला ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। एशियन गेम्स में उनके गोल्ड ने अब भारतीय शूटिंग के इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। चीन पदक तालिका में सबसे आगे एशियन गेम्स 2026 की पदक तालिका में चीन शीर्ष पर बना हुआ है। उसके खाते में अब तक 236 पदक हैं, जिनमें 135 गोल्ड, 55 सिल्वर और 46 ब्रॉन्ज शामिल हैं। जापान 173 पदकों के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जापान 173 पदकों के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • उसके खाते में अब तक 236 पदक हैं, जिनमें 135 गोल्ड, 55 सिल्वर और 46 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
  • चीन पदक तालिका में सबसे आगे एशियन गेम्स 2026 की पदक तालिका में चीन शीर्ष पर बना हुआ है।