विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
से कोई गठबंधन नहीं है। बीजेपी ने विसावदर में कांग्रेस को हमें हराने के लिए उतारा था। इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था।" "विसावदर की जीत 2027 का सेमीफाइनल है" केजरीवाल ने विसावदर उपचुनाव की जीत को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताते हुए कहा कि पिछले 30 वर्षों से गुजरात में बीजेपी की सरकार है और इस दौरान राज्य को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज सूरत बाढ़ जैसी स्थिति झेल रहा है, लोगों के घरों में पानी घुस गया है, जो भ्रष्टाचार का नतीजा
है। उन्होंने कहा,"बड़ोदरा, जूनागढ़ जैसे शहरों में भी यही हाल है। सड़कों की हालत खराब है, किसानों को खाद और पानी नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और जो भर्तियां हो रही हैं, वो भी कॉन्ट्रैक्ट पर की जा रही हैं।" "कांग्रेस ने हमेशा बीजेपी को जिताया" केजरीवाल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,"गुजरात में बीजेपी बार-बार इसलिए जीतती रही है क्योंकि लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। कांग्रेस तो बीजेपी की जेब में है, ये सब जानते हैं। हर चुनाव में कांग्रेस का काम सिर्फ बीजेपी को