विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दूर रखने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें बैठकों, पार्टी कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी तक नहीं दी जाती थी। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि वर्षों तक पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करने के बावजूद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया। "हमने हर परिस्थिति में पार्टी का साथ दिया, लेकिन अब हमें संगठन में महत्व नहीं दिया जा रहा। पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों की सूचना तक नहीं दी जाती।" 'क्या हमारी जिम्मेदारी सिर्फ झंडे-डंडे उठाने तक है?' भाजपा मंडल महामंत्री अजय जोशी ने भी संगठन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। "क्या हमारी जिम्मेदारी सिर्फ झंडे-डंडे उठाने तक ही सीमित है? हर बार हमें नजरअंदाज किया जाता है।" वहीं, भाजपा कार्यकर्ता योगेश सेमवाल ने भी आरोप लगाया कि उन्हें मंडल और अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों से
अलग-थलग रखा जाता रहा। सोशल मीडिया संयोजक विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों की सूचना तक नहीं दी जाती थी। सोमनाथ भ्रमण कार्यक्रम के बाद बढ़ी नाराजगी सूत्रों के अनुसार, हाल ही में आयोजित सोमनाथ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर भी संगठन के भीतर असंतोष बढ़ा था। इसके बाद इस्तीफों की प्रतियां सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया। जिला नेतृत्व से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग इस्तीफा देने वाले सभी पदाधिकारियों ने जिला नेतृत्व से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समर्पित कार्यकर्ताओं को लगातार अपमानित किया जाएगा और संगठन में उनकी अनदेखी होती रहेगी, तो ऐसे माहौल में काम करना संभव नहीं है। कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना बीजेपी में मचे इस संगठनात्मक विवाद पर कांग्रेस ने भी हमला बोला है। कांग्रेस का