TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

Anunay Sood Death: कौन थे अनुनय सूद, इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, लेकिन अचानक कैसे हुई 32 वर्षीय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की मौत ? जानिए

मुख्य समाचार: नोएडा।
देश के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद (Anunay Sood) का अमेरिका के लास वेगास में निधन हो गया।
किच्छा (एजेंसी)। नोएडा। देश के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद (Anunay Sood) का अमेरिका के लास वेगास में निधन हो गया। उनके परिवार ने गुरुवार सुबह अनुनय के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, अनुनय बुधवार रात एक वीडियो शूट पूरा कर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
होटल लौटे थे। टीम के सदस्यों ने बताया कि वे कमरे में आराम करने गए और सुबह तक नहीं उठे। जब साथियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नोएडा निवासी अनुनय सूद तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके पिता राहुल सूद
भेल से सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं। घर पर तैनात सुरक्षा गार्ड के अनुसार, अनुनय की मां दुबई में हैं और वहां से नोएडा लौट रही हैं। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा। सोशल मीडिया पर अनुनय सूद की जबरदस्त लोकप्रियता थी — उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब
पर लगभग चार लाख सब्सक्राइबर्स हैं। दुनिया भर की यात्राओं और फोटोग्राफी के जरिए उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया। स्विट्जरलैंड के पहाड़ों से लेकर टोक्यो की गलियों और आइसलैंड की झीलों तक, अनुनय की तस्वीरों ने यात्रा को एक नई परिभाषा दी। उनके बेहतरीन काम की वजह से वे फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में भी शामिल किए जा चुके थे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उनके बेहतरीन काम की वजह से वे फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में भी शामिल किए जा चुके थे।
  • स्विट्जरलैंड के पहाड़ों से लेकर टोक्यो की गलियों और आइसलैंड की झीलों तक, अनुनय की तस्वीरों ने यात्रा को एक नई परिभाषा दी।
  • दुनिया भर की यात्राओं और फोटोग्राफी के जरिए उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया।