विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मुसलमान, और उसके बाद उन्होंने मेरे बेटे के सिर में गोली मार दी। मेरी बहू ने उनसे कहा कि उसे भी मार दो, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने उससे कहा कि हम तुम्हें इसलिए जिंदा छोड़ रहे हैं ताकि तुम मोदी को यह सब बता सको। हमने श्रीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और हमने उन्हें बता दिया है कि हम क्या चाहते हैं। शुभम के पिता ने कहा- कार्रवाई ऐसी हो कि... पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर देर रात कानपुर पहुंचा। हर तरफ दुख और विलाप था। शुभम के पिता की आंखों से भी आंसू थम नहीं रहे थे। शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि कार्रवाई ऐसी होने चाहिए कि उनकी सात पीढ़ियां भी यहां किसी को मारने का दुस्साहस न करें। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज बोले- सरकार बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा है कि हर भारतीय सरकार के साथ है और आतंकवादियों या उनके सहयोगियों के खिलाफ की जाने वाली किसी भी कार्रवाई में उसका समर्थन करेगा। ऐसी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
कश्मीर हमारा है और इसमें किसी तरह का डर नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि सरकार ने कुछ साहसिक कदम उठाए हैं। अमरनाथ यात्रा भी बिना किसी बाधा के पूरी होगी, इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए, क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर गए थे और मुझे लगता है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए उचित कार्ययोजना बनाई जा रही है। सरकार बड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार है। सीएम रेखा गुप्ता ने नौसेना के शहीद लेफ्टिनेंट को दी श्रद्धांजलि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वालों का पार्थिव शरीर बुधवार को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीद नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल को गले से लगाया और सांत्वना दी। इस दौरान वह काफी भावुक हो गईं। शहीद लेफ्टिनेंट का पूरा परिवार भी वहां मौजूद रहा। 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या की निंदा की और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की। अधिकारियों ने बताया