विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
व्यापार संघों और टैक्सी यूनियनों ने भी बंद का समर्थन किया। गैरसैंण व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मेहलचौरी के मोहन सिंह नेगी, माईथान के संजय पुंडीर, आगरचट्टी के विजय रावत, पाण्डुवाखाल के राम सिंह नेगी और नागाचूलाखाल के गोविंद सिंह मटकोटी ने संयुक्त रूप से बाजार बंद रखने की घोषणा की। इसके चलते पूरे क्षेत्र में दुकानें बंद रहीं और टैक्सी वाहनों के पहिए भी थमे रहे। रामगंगा टैक्सी यूनियन गैरसैंण के अध्यक्ष मनमोहन परसारा ने बताया कि बंद के समर्थन में यूनियन की सभी 150 टैक्सियां आज संचालित नहीं होंगी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने भी बंद का समर्थन करते हुए व्यापारियों से सहयोग की अपील की।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और गढ़वाल प्रभारी सुरेश कुमार बिष्ट ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति की जा चुकी है, लेकिन पीड़ित परिवार की मांग है कि जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बंद पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और इसका उद्देश्य केवल अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना है। चमोली जिले में गैरसैंण के अलावा गोपेश्वर, कर्णप्रयाग और नंदानगर में भी बाजार पूरी तरह बंद रहे, जबकि ज्योतिर्मठ में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। सामाजिक संगठनों ने चेतावनी