विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस प्रकरण को देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजा गया था। विकासनगर के उपजिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला स्तरीय समिति से स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद सहायता राशि जारी की गई। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की संस्तुति दी गई। इसके तहत पहली किश्त का चेक एंजेल
चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 दिसंबर को एंजेल चकमा के पिता से फोन पर बातचीत कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने बताया था कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, जिस पर इनाम घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव