TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान में 4.3 तीव्रता का आया भूकंप, एक्सपर्ट का शक कहीं इसका कनेक्शन परमाणु परीक्षण से तो नहीं?

मुख्य समाचार: अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।
यह भूकंप दक्षिणी ईरान के गराश शहर में आया।
किच्छा (एजेंसी)। अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। यह भूकंप दक्षिणी ईरान के गराश शहर में आया। United States Geological Survey (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। गराश,
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
Fars Province के अंतर्गत आने वाला शहर है और Gerash County का मुख्यालय है। यह इलाका दक्षिणी ईरान के लारेस्तान क्षेत्र में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ईरान दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय सक्रिय देशों में से एक है, जहां अरेबियन और यूरेशियन प्लेटों की टक्कर से जाग्रोस फोल्ड-थ्रस्ट बेल्ट का निर्माण हुआ है। गराश इसी
बेल्ट का हिस्सा है, जहां 4 से 5 मैग्निट्यूड तक के भूकंप सामान्य माने जाते हैं। 3 मार्च 2026 को आए इस भूकंप के बाद, मौजूदा युद्ध जैसे हालात को देखते हुए कुछ हलकों में इसे शक की नजर से देखा जा रहा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ईरान अपनी परमाणु क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए भूमिगत परीक्षण कर सकता है।
हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट से 4.5 या उससे अधिक तीव्रता के झटके दर्ज होते हैं। फिलहाल उपलब्ध वैज्ञानिक आंकड़ों में इस भूकंप को प्राकृतिक घटना ही बताया गया है। तनावपूर्ण माहौल के बीच भूकंप या विस्फोट जैसी घटनाओं को परमाणु परीक्षण से जोड़ने की चर्चाएं जरूर होती हैं, लेकिन अब तक ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है जो इन आशंकाओं की पुष्टि करता हो।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • तनावपूर्ण माहौल के बीच भूकंप या विस्फोट जैसी घटनाओं को परमाणु परीक्षण से जोड़ने की चर्चाएं जरूर होती हैं, लेकिन अब तक ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है जो इन आशंकाओं की पुष्टि करता हो।
  • फिलहाल उपलब्ध वैज्ञानिक आंकड़ों में इस भूकंप को प्राकृतिक घटना ही बताया गया है।
  • हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट से 4.5 या उससे अधिक तीव्रता के झटके दर्ज होते हैं।