TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर में नाबालिग से मारपीट, मकान न बेचने पर पूरे परिवार को जलाने की धमकी का आरोप।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने मोहल्ले के कुछ असामाजिक तत्वों पर न सिर्फ धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया है, बल्कि अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट और पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देने का भी दावा किया है।
घटना रुद्रपुर के भूतबंगला वार्ड नंबर 20 की है, जहां वाल्मीकि मंदिर के समीप रहने वाले श्याम चरण ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 30 मार्च को नवरात्र के पहले ही दिन मंदिर के बाहर पन्नी में मांस के टुकड़े फेंके गए थे।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने मोहल्ले के कुछ असामाजिक तत्वों पर न सिर्फ धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया है, बल्कि अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट और पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देने का भी दावा किया
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। घटना रुद्रपुर के भूतबंगला वार्ड नंबर 20 की है, जहां वाल्मीकि मंदिर के समीप रहने वाले श्याम चरण ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 30 मार्च को नवरात्र के पहले ही दिन मंदिर के बाहर पन्नी में मांस के टुकड़े फेंके गए थे। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन उचित कार्रवाई न होने पर उन्होंने इस मुद्दे को उठाया। श्याम चरण
के अनुसार, पांच अप्रैल की रात जब उनका 15 साल का बेटा पास की दुकान से सामान लेकर लौट रहा था, तब मोहल्ले के मेहरबान, फुरकान और इरफान नाम के तीन युवकों ने उसे घेरकर पीट दिया। आरोप है कि इन युवकों ने उन्हें मकान बेचकर मोहल्ला छोड़ने को कहा और इनकार करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी। पीड़ित
परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और मंदिर परिसर में मांस फेंकने वालों को भी जल्द से जल्द चिह्नित कर सजा देने की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर रोष का माहौल देखा जा रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वहीं, स्थानीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर रोष का माहौल देखा जा रहा है।
  • पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
  • पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और मंदिर परिसर में मांस फेंकने वालों को भी जल्द से जल्द चिह्नित कर सजा देने की मांग की है।