TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बद्रीनाथ हाईवे के पास पिकअप वाहन में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

मुख्य समाचार: TN9 देवप्रयागः उत्तराखंड के देवप्रयाग में से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है।
यहां ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के पास पिकअप वाहन में अचानक आग लगी है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 देवप्रयागः उत्तराखंड के देवप्रयाग में से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के पास पिकअप वाहन में अचानक आग लगी है। हादसे में वाहन में रखा सारा समान जलकर राख हो गया है। वहीं, चालक ने वाहन में से कूदकर अपनी
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जान बचाई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पाणी के पास हुई है। यहां हरिद्वार से गुप्तकाशी जा रहा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रसत हुआ है। इस दौरान सड़क मार्ग पर चलते वाहन में अचानक
आग लगी है। इस घटना के दौरान अन्य वाहन चालकों ने शोर मचा कर पिकअप वाहन के चालक को अलर्ट किया। जिस पर मुश्किल से गाड़ी को रोका गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वाहन में रखा सारा समान जलकर राख हो गया था। गनीमत रहा कि चालक दीपक निवासी रुड़की को शारीरिक क्षति नहीं हुई है। पुलिस ने घटना की जांच में जुटी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने घटना की जांच में जुटी है।
  • गनीमत रहा कि चालक दीपक निवासी रुड़की को शारीरिक क्षति नहीं हुई है।
  • लेकिन तब तक वाहन में रखा सारा समान जलकर राख हो गया था।