विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कहा, "मैं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती शत्रुता को लेकर बहुत चिंतित हूं। मैं दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और तत्काल तनाव कम करने का आह्वान करता हूं। मैं सभी आतंकवादी हमलों और नागरिकों तथा नागरिक बुनियादी ढाँचे के विरुद्ध हमलों की निंदा करता हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुरूप बातचीत और कूटनीतिक समाधान ही मतभेदों को सुलझाने और स्थायी शांति और स्थिरता प्राप्त करने का एकमात्र तरीका है"। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय बैठक शुरू ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय बैठक शुरू हो चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू बैठक में मौजूद हैं। कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक के अध्यक्षता राजनाथ सिंह कर रहे हैं। किरेन रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक पर कहा, "हमारे देश और सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को जो अंजाम दिया है और उस पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सभी राजनीतिक पार्टी को स्थिति के बारे में बताना ये सरकार का दायित्व है। पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि सभी पार्टी को हालात के बारे में ब्रीफ करें क्योंकि ये लड़ाई पूरे देश की है इसलिए इसके बारे में जानकारी देना आवश्यक है।" पीएम मोदी से मिलने पहुंचे NSA
ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज एक बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। जहां वे पाकिस्तान के साथ जारी तनाव पर चर्चा करेंगे। सेना के शौर्य पर गर्व, जिन्होंने सिंदूर की लाज रखी- गिरिराज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान देते हुए कहा, "हमें अपनी सेना के शौर्य पर गर्व है जिन्होंने सिंदूर की लाज रखी। मुझे तथा देश को सेना के शौर्य और देश के नेतृत्व पर गर्व है।" हमने केवल आतंकवादी शिविरों पर हमला किया है: संजय राउत शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, 'पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई गर्व की बात है। आपने हमारे 26 निर्दोष नागरिकों को मार डाला और हमने किसी भी नागरिक क्षेत्र या सैन्य स्थल पर हमला नहीं किया है, हमने केवल आतंकवादी शिविरों पर हमला किया है। हमें अपनी रक्षा करने का अधिकार है, बदला लेने का अधिकार है और हमारी सेना ने ऐसा किया है। आज की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है।' पाकिस्तान के लाहौर लगातार तीन धमाका भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के लाहौर शहर के वॉल्टन, गोपाल नगर और नसराबाद इलाकों में गुरुवार को धमाकों की आवाज सुनी गई। मौके पर रेस्क्यू और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। चश्मदीदों के मुताबिक,