TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दीपावली से पहले काशीपुर और रुद्रपुर में लगी हवा की निगरानी मशीनें, रखी जाएगी यूएस नगर की हवा की निगरानी, 27 अक्तूबर तक रहेगा एक्यूआई पर खास फोकस

मुख्य समाचार: काशीपुर।
दीपावली से पहले जिले की वायु गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी पहल की है।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर। दीपावली से पहले जिले की वायु गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी पहल की है। सोमवार को काशीपुर के एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय और रुद्रपुर के जवाहरलाल नेहरू जिला
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अस्पताल में रेस्पिरेबल डस्ट सैंपलर मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के जरिए 13 से 27 अक्तूबर तक लगातार 24 घंटे थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य दीपावली के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में होने वाले बदलावों
का विश्लेषण करना है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एस.पी. सिंह ने बताया कि दीपावली के सप्ताहभर के दौरान जिले की हवा में प्रदूषण के स्तर की जांच की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि दीपावली के
बाद हवा को सामान्य होने में कितना समय लगता है। इसके अलावा, स्वच्छ पर्यावरण के लिए दीपावली से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक ध्वनि प्रदूषण की भी निगरानी की जाएगी। विभाग ध्वनि स्तर से जुड़े आंकड़े दर्ज कर आवश्यक कदम उठाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • विभाग ध्वनि स्तर से जुड़े आंकड़े दर्ज कर आवश्यक कदम उठाएगा।
  • इसके अलावा, स्वच्छ पर्यावरण के लिए दीपावली से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक ध्वनि प्रदूषण की भी निगरानी की जाएगी।
  • साथ ही यह भी देखा जाएगा कि दीपावली के बाद हवा को सामान्य होने में कितना समय लगता है।