विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पौड़ी को नियमित हवाई सेवा से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण लैंसडाउन को भी हवाई नेटवर्क से जोड़ने की संभावनाओं पर तेजी से काम करने को कहा। ऊधम सिंह नगर में बनेगी एविएशन एकेडमी प्रदेश में पायलट प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए मुख्य सचिव ने ऊधम सिंह नगर के पराग फार्म में एविएशन एकेडमी और पायलट ट्रेनिंग स्कूल स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इससे उत्तराखंड में विमानन क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है। बदरीनाथ और केदारनाथ में जल्द बनेंगे एयर ट्रैफिक कंट्रोल मुख्य सचिव ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में जल्द एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) स्थापित करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एटीसी के लिए आवश्यक
सिविल निर्माण कार्य राज्य सरकार कराएगी, जबकि तकनीकी सहायता और मैनपावर की व्यवस्था एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही हवाई सेवाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल नेटवर्क का विस्तार बेहद जरूरी है। हवाई सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक पर जोर मुख्य सचिव ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) को पूरे प्रदेश में एयर ट्रैफिक कंट्रोल नेटवर्क विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) और पीटीजेड (PTZ) कैमरे स्थापित कर हवाई सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। दूरस्थ क्षेत्रों में बढ़ेगा हवाई नेटवर्क बैठक में मुख्य