विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शामिल हुआ था। इससे पहले, सुरक्षाबलों ने दहशतगर्द संगठन लश्कर-ए-ताइबा के शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे समेत पांच और आतंकियों के घर ध्वस्त कर दिए। दो दिन में सात आतंकियों व उनके मददगारों के घर जमींदोज हो चुके हैं। उधर, एनआईए की एक टीम पहले से पहलगाम में मौजूद है। अब एजेंसी स्थानीय पुलिस से केस डायरी और एफआईआर लेकर औपचारिक मुकदमा दर्ज करेगी। पूरी कश्मीर घाटी में 63 आतंकी ठिकानों पर छापेमारी हमले के बाद से पूरी कश्मीर घाटी में 63 आतंकी ठिकानों पर छापे मारे गए और 1,500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अकेले अनंतनाग से ही करीब 175 संदिग्ध पकड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर समेत कई अन्य जगहों पर भी आतंकियों व उनके समर्थकों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी की गई है। ये आतंकी पाकिस्तानी दहशतगर्दों को रसद व जमीनी सहायता के अलावा सुरक्षित पनाह भी मुहैया कराते हैं। इनमें तीन हिजबुल मुजाहिदीन, आठ लश्कर और तीन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। कुपवाड़ा में पांच एके-47 राइफल के साथ गोलियों का जखीरा बरामद आतंकियों ने बड़ी तैयारी के साथ घुसपैठ की है। कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में आतंकी ठिकाने से शनिवार को बरामद हुईं पांच एके-47 राइफलों, पिस्तौल और एके-47 व अमेरिकी एम-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल की गोलियों के जखीरे इसकी पुष्टि करते हैं। पिछले महीने कठुआ जिले के सुफैन में मुठभेड़ के दौरान घंटों हुई गोलीबारी ने यह संकेत दे दिया था कि घुसपैठ करने वाले आतंकियों के पास बड़े पैमाने पर हथियार और गोला बारूद है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा
में आतंकवादियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त कार्रवाई में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि पुख्ता सूचना पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 12 सिखली इकाई ने मच्छिल सेक्टर में समशा बेहक वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। सेडोरी नाले के आतंकवादी ठिकाने का पता चला। यहां से हुई हथियारों की बरामदगी सुरक्षाबलों के लिए महत्वपूर्ण सफलता है। अमेरिकी कार्बाइन एम-4 की गोलियां बरामद...आतंकियों के समूह में स्नाइपर भी हैं पांच एके-47 राइफलें, एके-47 राइफल की आठ मैगजीन, एक पिस्तौल, पिस्तौल की एक मैगजीन, एके-47 के 660 गोलियां, पिस्तौल की गोलियां और एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल की 50 गोलियां बरामद हुईं। सुफैन के बाद किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में साफ हुआ था कि आतंकी अमेरिकी एम-4 असॉल्ट राइफल का स्नाइपर हमले के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इन राइफलों पर स्नाइपर हमले में इस्तेमाल होने वाले उपकरण लगे पाए गए थे। नई बरामदगी से साफ है कि आतंकियों की हर टोली में स्नाइपर शामिल हैं। छन्न अरोड़ियां में दिखे चार संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान हीरानगर के राजबाग थाना के अंतर्गत पड़ते छन्न अरोड़ियां में खेतों में गेहूं की फसल की कटाई कर रही महिला के चार संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे शुरू हुआ तलाशी अभियान देर रात तक जारी रहा। इस दौरान पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ और सेना इलाके का चप्पा चप्पा छान रही है। तलाशी अभियान के दौरान सेना की ओर से पैदल जंगलों की छानबीन के साथ-साथ हवाई निगरानी के लिए कई ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।