विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नीचे वाले इलाके में उस समय एक्टिव मोबाइल फोन के डेटा और अन्य डिजिटल डिटेल अब आने लगे हैं। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इनसे कुछ कड़ी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। फिलहाल, NIA की पांच अलग-अलग टीम पहलगाम और बैसरन घाटी में तफ्तीश में जुटी हैं। इस मामले को सुलझाने के लिए NIA अब तक की अपनी सबसे एडवांस और आधुनिक तकनीक इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ रही है। जिपलाइन ऑपरेटर को NIA से क्लीन चिट नहीं NIA सूत्रों का कहना है कि मामले में 360 डिग्री जांच की जा रही है। हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मामले में करीब 250 लोगों से पूछताछ की गई है। इनमें 7 लोगों को पूछताछ
के लिए बार-बार बुलाया जा रहा है। इनमें से एक जिपलाइन का वह ऑपरेटर मुजव्विल भी शामिल है, जिसका हमले वाले दिन का विडियो वायरल हुआ था। NIA सूत्रों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भले ही उससे एक दिन पूछताछ करके छोड़ दिया हो, लेकिन हमारी तरफ से उसे अभी तक क्लीन चिट नहीं दी गई है। कुछ सवाल हैं, जिनके वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा है। हमले के बाद पूरा जम्मू-कश्मीर हाई अलर्ट पर है सूत्रों का यह भी कहना है कि हमले के बाद पूरा जम्मू-कश्मीर हाई अलर्ट पर है। हर जगह पुलिस, आर्मी, सीआरपीएफ और अन्य फोर्स की नजर बनी हुई है। सिक्योरिटी इसलिए भी बेहद टाइट करके रखी गई है कि कहीं